फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jam for five hours in Hasanpur to make speed breaker

Jind News: स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए पांच घंटे हसनपुर में लगाया जाम

Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jam for five hours in Hasanpur to make speed breaker
04जेएनडी05: जींद-असंध मार्ग पर हसनपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाए बैठे ग्रामीण।  संवाद
अलेवा। हसनपुर के लोगों ने गांव के मुख्य बस स्टैंड पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जींद-असंध मार्ग जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद अलेवा थाना प्रभारी राजकुमार, बीडीपीओ अलेवा अक्षयदीप चौहान तथा एनएचएआई के जेई अजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिर वे मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने तक जाम न खोलने की मांग पर अड़ रहे। आखिरकार प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग को मानते हुए साथ लगते लिंक मार्ग पर तुरंत प्रभाव से स्पीड ब्रेकर बनाने शुरू कर दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमों का हवाला देकर ग्रामीणों से दो दिन का समय मांगा। इस पर ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हो गए। लगभग पांच घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जींद-असंध राष्ट्रीय राजमार्ग व साथ लगते मांडी खुर्द-हसनपुर लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जींद-असंध मार्ग पर हसनपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार को एक ट्रक तथा कार की टक्कर हो गई थी। इसमें कार में सवार चार महिलाओं समेत सात लोग बाल-बाल बच गए थे। जैसे ही घटना का ग्रामीणों को पता चला तो वे गांव के मुख्य बस स्टैंड पर पहुंच गए और अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से चार नवंबर को भी मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस समय भी उन्होंने जाम लगाया था, लेकिन अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन देकर पहले भी जाम खुलवा दिया था। यही नहीं, इसके अलावा पूर्व में भी तेज स्पीड वाहनों की टक्कर लगने से कई बाइक सवार घायल होने के अलावा जान भी गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के मुख्य बस स्टैंड व साथ लगते लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तो काफी हद तक हादसों को रोका जा सकता है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग जायज मानते हुए तुरंत प्रभाव से स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की बात कहकर ग्रामीणों को जाम खोलने पर सहमत कर लिया।

04जेएनडी05: जींद-असंध मार्ग पर हसनपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाए बैठे ग्रामीण।  संवाद

04जेएनडी05: जींद-असंध मार्ग पर हसनपुर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगाए बैठे ग्रामीण।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed