फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jal Shakti Ministry team will test drinking water in 40 villages

Jind News: जल शक्ति मंत्रालय की टीम करेगी 40 गांवों में पेयजल की जांच

Tue, 20 Aug 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Ministry team will test drinking water in 40 villages
19जेएनडी26: पेयजल की जांच करते हुए रामेश्वर यादव। संवाद
जींद। हर घर में बेहतर पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत अब जल शक्ति मंत्रालय की टीम जिले के 40 गांवों में सर्वे करेगी। इस सर्वे में ग्रामीणों को पेयजल में आ रही परेशानियों की जानकारी लेकर मुख्यालय को भेजेगी, ताकि ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। इसके लिए गांव के सरपंच, पंच व ग्रामीणों से जानकारी ली जाएगी। इसके बाद पेयजल की जांच करके उसकी रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने काम शुरू कर दिया है। यह कार्य एक टीम की ओर से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 40 गांवों का चयन किया है। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य गांवों का चयन होगा। इसमें पता किया जाएगा कि गांवों में कितने मकान हैं। इनमें कितने कनेक्शन दिए गए हैं। जिन मकानों में कनेक्शन नहीं हैं, उनके अब तक कनेक्शन क्यों नहीं किया गया। प्रत्येक गांव में 10 से 15 मकानों से सैंपल मकान के मुखिया के सामने भरे जाएंगे। जिस घर में कनेक्शन नहीं है उसमें पेयजल कहां से लाया जा रहा है, के बारे में बूस्टिंग स्टेशन से सैंपल लेकर गांव के पहले कनेक्शन व अंतिम कनेक्शन तक सैंपल लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि गांव में कहीं से लाइन लीक होने के कारण पानी की गुणवत्ता में कमी तो नहीं आ रही। पेयजल का सैंपल लेकर उसमें क्लोरिन व टीडीएस की जांच मौके पर ही की जाएगी। जिन घरों में पेयजल शुद्ध नहीं होगा, तो उनकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पेयजल के सैंपल मकानों से ही नहीं, बल्कि गांवों के सरकारी भवनों जिसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल से भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन


हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का विभाग का लक्ष्य

जिले के हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का जनस्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। इस कार्य को विभाग ने कितना पूरा किया। इसकी जांच के लिए अब जल शक्ति मंत्रालय की टीम काम कर रही है। 40 गांवों से लगभग 500 से ज्यादा सैंपल लेकर ग्रामीणों से पेयजल की गुणवत्ता की जानकारी जुटाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजकर लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। -रामेश्वर यादव, पोस्ट असेसर, जींद।

19जेएनडी26: पेयजल की जांच करते हुए रामेश्वर यादव। संवाद

19जेएनडी26: पेयजल की जांच करते हुए रामेश्वर यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed