फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jaipuri Kada's boom, demand for artificial jewelery increased

Jind News: जयपुरी कड़े की धूम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Wed, 08 Nov 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jaipuri Kada's boom, demand for artificial jewelery increased
07जेएनडी10-दुकानदार दीपक गर्ग। संवाद
जींद। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इसको लेकर बाजारों में भी रौनक भी बढ़ गई है। दिन-प्रतिदिन भीड़ में इजाफा ही हो रहा है। सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ ज्वेलरी तथा आर्टिफिशियल की दुकानों पर देखने को मिल रही है। इनके अलावा बर्तनों, कपड़ों, जूतों समेत अन्य दुकानों पर भीड़ दिवाली के आसपास जुटने लगेगी।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल और ज्वेलरी की दुकानों पर दिनभर रौनक लगी रहती है। महिलाओं को जयपुरी कड़े काफी पसंद आ रहे हैं, जिसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों ने भी त्योहारी सीजन के चलते पहले ही दिल्ली, अंबाला, जयपुर सहित अन्य शहरों से आर्टिफिशियल सामान थोक में मंगवाया हुआ है। दुकानों पर आया हुआ जयपुरी कड़ा महिलाओं की पहली बना हुआ है। आर्टिफिशियल के छोटे-छोटे गहनों के भावों में भी इजाफा हो गया है, जिनके भाव 150 से लेकर तीन हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे आमदनी में भी तीन गुणा इजाफा हुआ है, जहां दुकानों की सेल 50 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल ज्वेलरी में डायमंड लुक सेट, गोल्डन लुक सेट, ब्राइडल सेट, जरकन सेट, बालियां, झुमके दुकानों में हैं। ब्राइडल लुक का सेट 900 से 20 हजार रुपये की रेंज तक बाजार में उपलब्ध है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार महिलाएं त्योहारों के लिए सूट, साड़ी, गाउन, लहंगे आदि कपड़ों के अनुसार ही आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। इस तरह दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी इन दिनों बाजारों में खूब मिल रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी अहमदाबाद, राजकोट, मुंबई, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार दीपक गर्ग का कहना है कि त्योहारी सीजन के चलते दुकानों की सेल में तीन गुणा इजाफा हुआ है। दुकानों पर सस्ते से लेकर महंगे आर्टिफिशियल ज्वेलरी मंगवाया हुआ है। महिलाओं को जयपुरी कड़ा ज्यादा पसंद आ रहा है। दिवाली तक कारोबार में पूरा उछाल रहेगा।

07जेएनडी10-दुकानदार दीपक गर्ग। संवाद

07जेएनडी10-दुकानदार दीपक गर्ग। संवाद

07जेएनडी10-दुकानदार दीपक गर्ग। संवाद

07जेएनडी10-दुकानदार दीपक गर्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed