फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jaijaiwanti village's drinking water shortage will be resolved with Rs 2 crore 67 lakh

Jind News: जैजैवंती गांव की 2 करोड़ 67 लाख से दूर होगी पेयजल किल्लत

Thu, 29 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jaijaiwanti village's drinking water shortage will be resolved with Rs 2 crore 67 lakh
28जेएनडी25-जैजैवंती गांव में बना जलघर। संवाद
जुलाना। जैजैवंती गांव के ग्रामीणों की पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है, क्योंकि गांव में जलघर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। जलघर के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत आई है। गांव में ग्रामीणों को कई वर्ष से पेयजल किल्लत से होकर गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मंत्रियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया तो गांव के पूर्व सैनिक ने गांव में जलघर बनवाने की ठानी। पूर्व सैनिक ने 2018 से लेकर सीएम विंडों से लेकर पीएमओ तक गांव की पेयजल की शिकायत भेजी तो प्रशासन ने गांव में पेयजल किल्लत को समझा और जलघर को मंजूरी मिली। जलघर का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। लगभग एक माह बाद ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। जलघर में सुंदर ब्रांच नहर से पानी आएगा। इससे पहले गांव में करसोला माइनर के पास लगे ट्यूबवेल से पानी सप्लाई किया जाता था, लेकिन पानी का टीडीएस ज्यादा होने के कारण ग्रामीण पानी को प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों को या तो खेतों से पानी लाना पड़ रहा था या फिर कैंपर खरीद कर काम चलाना पड़ रहा था। अब जलघर बनने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


जैजैवंती गांव में जलघर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। एक माह के बाद गांव में स्वच्छ पेयजल ग्रामीणों को मिलेगा, जिससे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed