फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaaat, saini, protest, jind

सड़कों पर उतरे जाट, सैनी के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 21 Oct 2016 12:13 AM IST
jind
jind Updated Fri, 21 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
jaaat, saini, protest, jind
नरवाना में विरोध प्रदर्शन करते जाट समुदाय के युवा - फोटो : bureau
कुरुक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने के मामले में अब राजनीति गर्म हो चली है। स्याही फेंकने वाली युवाओं पर धारा 307 व राजद्रोह के केस दर्ज होने का विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर जींद में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और नरवाना में युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नरवाना में युवाओं ने कहा कि यदि एक सप्ताह में केस वापस नहीं होते तो आंदोलन होगा। जाट समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ज्ञापन सौंपा। जींद में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं ने रोष स्वरूप सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकी है। इन लोगों ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी पिछले डेढ़ साल से जाट समाज का निशाना बना रहे हैं। अपने ज्ञापन में समिति ने कहा कि राजनेताओं पर स्याही फेंकने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर भी स्याही फेंकी गई, लेकिन तब धारा 307 के तहत केस दर्ज नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में युवाओं को बेरहमी से पीटा गया। फिर भी पुलिस ने युवाओं के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। इन लोगों ने मांग की कि जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लेने का काम किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और युवाओं से राजद्रोह और जानलेवा हमला जैसी धाराएं हटाई जाएं।
विज्ञापन

वहीं नरवाना के छोटूराम पार्क से प्रदर्शन शुरू करके लघु सचिवालय में संपन्न हुआ। युवाओं ने सैनी खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व सुबह जाट युवाओं ने दनौदा से नरवाना तक बाइक विरोध रैली भी निकाली। जाट नेता रंगी राम धमतान व सत्यवान दनौदा ने कहा कि स्याही फेंकने पर जो धाराएं युवाओं पर लगाई है वह सरासर गलत है। जाट नेताओं ने  कहा कि अगर एक सप्ताह में स्याही फेंकने वाले युवाओं पर लगी धारा 307 को नहीं हटाया गया तो जाट समाज सड़कों पर आकर रोड जाम व रेलवे ट्रैक जाम करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed