फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ITI instructor hangs himself after taking medical certificate

मेडिकल प्रमाण पत्र लेने निकले आईटीआई के इंस्ट्रक्टर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 25 Feb 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
ITI instructor hangs himself after taking medical certificate
अमित का फाइल फोटो - फोटो : Jind
हांसी रोड नहर पुल के नजदीक बीड़ में ढांडा खेड़ी निवासी 28 वर्षीय अमित ने मंगलवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अमित दो वर्ष से नूंह के आईटीआई में इंस्ट्रक्टर था। वह दस फरवरी को छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद से वह लगातार घर पर ही था। मंगलवार को अमित ड्यूटी पर जाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र लेने के लिए आया था, लेकिन देर रात को उसने बीड़ में जाकर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि मृतक के पिता बरकत अली ने बताया कि उसका बेटा पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने अमित के पिता बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आठ माह पहले हुई थी शादी, घर का था इकलौता चिराग
अमित के आत्महत्या करने से घर का चिराग बुझ गया, क्योंकि अमित घर का इकलौता बेटा था। दो वर्ष पहले ही वह नूंह के आईटीआई में इंस्ट्रक्टर के पद पर नियुक्त हुआ था। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed