फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It was proposed to be a major participant in the superstar to be held in Plastic on March 16.

Jind News: 16 मार्च को पानीपत में होने वाले अधिवेशन में अधिकतम भागीदारी करने का किया आह्वान

Sat, 22 Feb 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
It was proposed to be a major participant in the superstar to be held in Plastic on March 16.
22जेएनडी34-बैठक में भाग लेते हुए भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। स्रोत संस्था - फोटो : mathura
जींद। भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत की जिला जींद की बैठक जयंती शाखा के आतिथ्य में परिषद के कोषाध्यक्ष राजीव गोयल के व्यावसायिक स्थल पर हुई। बैठक में 16 मार्च को पानीपत में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन में जींद जिले की अधिकतम भागीदारी करने का आह्वान किया गया। भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के जिला समन्वयक प्रवीण जिंदल और भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के जिला सह समन्वयक सुमित शर्मा ने कहा कि बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए कि सभी सदस्यों का संस्था की एप पर शीघ्र पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

साथ ही प्रत्येक शाखा को पांच सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन और स्वदेशी पर निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक शाखा को दस वंचित परिवारों को चिह्नित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने को लेकर प्रयास करने की अपील की गई। शाखा विस्तार को गति देने के लिए सभी सदस्यों को शाखा की संपर्क, संस्कार और सेवा टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में क्षेत्रीय महासचिव राकेश शर्मा, संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल, प्रांतीय संगठन सचिव सुरेश मित्तल, मूलचंद जोशी, डॉॅ. भूप सिंह, जसबीर मलिक और रमेश सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed