फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is the responsibility of society to protect children from drugs and evils: Sunil Arya

बच्चों को नशे व बुराइयों से बचाना समाज की जिम्मेदारी : सुनील आर्य

Mon, 03 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of society to protect children from drugs and evils: Sunil Arya
फोटो 02जेएनडी16-हवन में पूर्णा आहुति देते हुए कृष्ण खटकड़, सुरेश देवी। स्रोत ग्रामीण
उचाना। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में संस्कार एवं चरित्र निर्माण कार्यक्रम में हवन एवं भजन-उपदेश हुआ। मुख्य यजमान के रूप में खेड़ा खाप महासचिव कृष्ण खटकड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुरेश देवी ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। भजन उपदेशक सुनील दत्त आर्य ने कहा कि यदि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाना है तो उन्हें बुराइयों और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रखना होगा। उन्होंने भजनों और प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पारिवारिक संस्कारों से दूर होते बच्चों को सही मार्गदर्शन देना समाज और अभिभावकों की साझा जिम्मेदारी है। शीशपाल शास्त्री एवं राम प्रसाद ने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा सदाचार का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अकादमी संचालक जय भगवान, पंडित देशराज, थुआ तपा सचिव सोमदत्त शर्मा, संदीप घोघड़ियां, महावीर शास्त्री, धर्मवीर कोच, साहिल हरियाणवी, सुशील पांचाल, मुनि देव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed