फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is necessary to delve deeper into English literature: Malik

अंग्रेजी साहित्य की गहराई में उतरना आवश्यक : मलिक

Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to delve deeper into English literature: Malik
28जेएनडी01-राजकीय महाविद्यालय में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज
जींद। राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य के इतिहास पर आधारित पॉवर पॉइंट प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष से नीलम ने प्रथम स्थान, एमए प्रथम वर्ष से अंशु रानी ने द्वितीय स्थान और अंग्रेजी ऑनर्स तृतीय वर्ष से सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि अंग्रेजी साहित्य का विकास अंग्रेजी समाज के इतिहास से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसमें प्राचीन से आधुनिक काल तक हुए बदलावों की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के प्रत्येक युग का नाम किसी केंद्रीय साहित्यकार, शासक या साहित्यिक आंदोलन के आधार पर रखा गया है और प्रत्येक काल की अपनी विशिष्ट विशेषताएं होती हैं। डॉ. शमशेर ने कहा कि साहित्य मानव आचरण को न केवल दर्शाता है, बल्कि उसे सुंदर भी बनाता है। उप प्राचार्य डॉ. मुनीष और विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति श्योराण ने कहा कि अंग्रेजी साहित्य के इतिहास को समझे बिना उसका समग्र ज्ञान संभव नहीं है। अंग्रेजी साहित्य का विकास सामाजिक परिवर्तन के साथ-साथ होता रहा है और इसकी गहराई में उतरना आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. विशाल रेढू, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. वेद प्रकाश और डॉ. संतोष, प्रो. मुकेश रेढू और डॉ. राजकमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed