फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It is inhuman to hang a young man in a well on charges of theft.

Jind News: चोरी के आरोप में युवक को कुएं में लटकाना अमानवीय

Sat, 06 Jun 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
It is inhuman to hang a young man in a well on charges of theft.
05जेएनडी08-सोरखी गांव में हुई घटना के आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कामरेड। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य रमेश चंद्र ने की। संचालन जिला सचिव कपूर सिंह ने किया। बैठक में राज्य सचिव मंडल सदस्य सुरेंद्र मलिक ने शिरकत की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ती जन समस्याओं, जनविरोधी नीतियों और प्रदेश की चरमराती कानून-व्यवस्था के खिलाफ 20 जून तक अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में हांसी के सोरखी गांव में हुई अमानवीय घटना पर रोष प्रकट करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र मलिक ने कहा कि हांसी में मोटर चोरी के मामूली आरोप में दलित युवक को पैरों से बांधकर कुएं में उल्टा लटकाने की घटना हुई है। युवक की बेरहमी से पिटाई करने और कानून को हाथ में लेने की घटना अमानवीय, निंदनीय और लोकतंत्र व कानून के राज पर सीधा हमला है। यदि चोरी का संदेह था, तो पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए था। प्रदेश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की आपराधिक गैंग सक्रिय हैं, जो फिरौती, अपहरण और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने मांग की सोरखी गांवकी घटना में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed