{"_id":"688e5bb576d8bf9b70018684","slug":"invitation-given-to-businessmen-in-introduction-conference-jind-news-c-199-1-sroh1009-138728-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परिचय सम्मेलन में व्यापारियों को दिया आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परिचय सम्मेलन में व्यापारियों को दिया आमंत्रण
Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी30: परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में मौजूद अग्रवाल समाज के सदस्य। संगठन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा सात सितंबर को जींद के निजी स्कूल में उत्तर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन करवाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अग्रवाल बंधुओं की बैठक 03 अगस्त को दोपहर 3 बजे उत्सव होटल में बुलाई गई है। अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि इस बैठक में शहर के अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेतागण, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -
कुलदीप जैन परिचय सम्मेलन का कोषाध्यक्ष नियुक्त
नरवाना। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज नरवाना की एक अहम बैठक शनिवार को समाज के अध्यक्ष विशाल गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सात सितंबर को जींद में होने वाले ऐतिहासिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नरवाना की प्रमुख संस्थाओं व महिला विंग से संपर्क करने और पंजीकरण फार्म वितरित करने का निर्णय लिया गया ताकि नरवाना क्षेत्र से अधिकतम युवाओं का सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में कुलदीप जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संवाद