फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Invitation for Agroha Dham fair reached the traders of the city.

Jind News: शहर के व्यापारियों को अग्रोहा धाम मेले का पहुंचा निमंत्रण

Tue, 23 Sep 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Invitation for Agroha Dham fair reached the traders of the city.
22जेएनडी10-सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में होने वाले मेले को लेकर व्यापारियों को न्योता देते अग् - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
जींद। सात अक्तूबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले राष्ट्रीय मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला जींद के प्रधान ईश्वर गोयल की अध्यक्षता में शहर के मुख्य बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को मेले में शामिल होने का न्यौता दिया।
विज्ञापन

जनता बाजार में व्यापारी नेता कृष्ण बिंदल के प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए ईश्वर गोयल ने कहा कि इस राष्ट्रीय मेले में महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी, भजन गायक कन्हैया मित्तल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय नेता व सुभाष चंद्रा हस्तियां समारोह की शोभा होगी।
विज्ञापन

यह राष्ट्रीय मेला अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की देख रेख में आयोजित किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि सात अक्तूबर को सुबह शक्ति सरोवर स्नान, भव्य कलश यात्रा व छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। इसी दिन दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ध्वजारोहण के साथ विशाल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे जो समाज हित और राष्ट्र हित को लेकर मंथन करेंगे। मेले में समाज हित में कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाऐगा। महावीर कंप्यूटर व राजकुमार गोयल ने बताया कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक धरोहर का महापर्व भी है।

यहां आने वाले श्रद्धालु महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, एकता, परोपकार और सहयोग को आत्मसात करते हैं। इस अवसर पर रामप्रकाश काहनोरिया, श्रीचंद जैन, जय भगवान मित्तल, अशोक गोयल, पवन गर्ग, सावर गर्ग, सुरेश गर्ग, पवन सिंगला व सोनू जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed