फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Investigation into fake billing scam in Municipal Council begins, team arrives from Panchkula

Jind News: नगर परिषद में फर्जी बिलिंग घोटाले की जांच शुरू, पंचकूला से पहुंची टीम

Tue, 04 Nov 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation into fake billing scam in Municipal Council begins, team arrives from Panchkula
नरवाना (जींद)। नगर परिषद नरवाना में लंबे समय से चल रही फर्जी बिलिंग और वित्तीय अनियमितता की शिकायतों पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। पंचकूला एसीपी मुख्यालय की टेक्निकल विंग से अधिकारी ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम नरवाना पहुंची और सोमवार से परिषद में जांच शुरू कर दी। टीम दो दिन तक परिषद में रहकर विकास कार्यों से संबंधित फाइलों और बिलों की जांच करेगी। रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को सौंपी जाएगी। इसके बाद विजिलेंस विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


टीम को खास तौर पर विकास कार्यों के बिल, पेमेंट अप्रूवल कमेटी की कार्रवाई और मस्टर रोल की प्रविष्टियों की जांच करने के निर्देश मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कई फाइलों में अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत वार्ड नंबर 5 के पार्षद विपुल नैन और वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रदीप मोर ने अगस्त में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला के महानिदेशक आलोक मित्तल को दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जून 2024 से अब तक नगर परिषद नरवाना में करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक के 40 से अधिक विभागीय कार्य करवाए गए, जिनमें टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार किया गया और पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक तक नहीं बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों का यह भी कहना है कि कुछ फाइलों में लेबर मस्टर रोल में गड़बड़ियां की गई हैं और कई भुगतान नियमों के विपरीत किए गए। फिलहाल टीम सभी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नगर परिषद नरवाना में हुए फर्जी बिलिंग घोटाले का बड़ा भंडाफोड़ संभव है।

वर्जन
नगर परिषद में विभागीय कार्यों से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए टीम पहुंची थी। टीम द्वारा सभी रिकॉर्डों की जांच अपने स्तर पर की जा रही है। लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है जो पूरी तरह निराधार हैं। वैसे भी, बिना तथ्य के कोई भी व्यक्ति कुछ भी कह सकता है।–मुकेश रानी मिर्धा, चेयरपर्सन, नगर परिषद, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed