फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Interviews with 35 women and young women for training.

Jind News: प्रशिक्षण के लिए 35 महिलाओं और युवतियों के साक्षात्कार

Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Interviews with 35 women and young women for training.
फोटो 05जेएनडी12-अर्बन एस्टेट स्थित संगठन के कार्यालय में युवतियों का साक्षात्कार लेते हुए राजकु - फोटो : ऋषभ का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से शक्ति प्रोजेक्ट के तहत प्रशिक्षण के लिए शनिवार को साक्षात्कार आयोजित किए गए। अर्बन एस्टेट स्थित संगठन के कार्यालय में हुए साक्षात्कार में क्षेत्र की करीब 30 से 35 महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया।
साक्षात्कार समिति में ट्रिपल डैश इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनदीप गुप्ता, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला और आईटी हेड अंकिता खटकड़ शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी प्रतिभा, रुचि और उद्यमिता के प्रति सोच को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि शक्ति प्रोजेक्ट का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि बेटियों में छिपी प्रतिभा और उद्यमिता की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहचान बना सकती हैं। सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ दूसरों को रोजगार देने वाली सफल उद्यमी भी बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक मनदीप गुप्ता ने कहा कि साक्षात्कार के दौरान प्रतिभागियों में सीखने की उत्सुकता और आगे बढ़ने की इच्छा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। वर्तमान तकनीकी दौर में एआई, ब्लॉकचेन, वेब 3.0, डिजिटल कौशल और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में युवतियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हैं। प्रोजेक्ट के तहत चयनित प्रतिभागियों को इन क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिला उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता, डिजिटल अवसरों और उद्योग आधारित व्यावहारिक कौशल से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेटियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर, उद्यमी और भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed