{"_id":"682b764576ebba1d30062e22","slug":"international-yoga-day-will-be-celebrated-on-21-june-jind-news-c-199-1-jnd1002-134943-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 21 जून को 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले आयुष विभाग हरियाणा के एसीएस सुधीर राजपाल और महानिदेशक संजीव वर्मा ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई और डीपीई को जिला के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक रहेगा।
उन्होंने कहा कि चार जून से छह जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 12 जून से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को योग प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल सहित जिला प्रशासन की ओर से जिलास्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी गुलजार मलिक, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, डॉ. अमित रोहिल्ला, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. गोविंदा भी मौजूद रहे।