{"_id":"632221e7088e9c27d55b0719","slug":"instructions-to-remove-the-shortcomings-coming-in-the-construction-of-the-street-jind-news-rtk65802796","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली निर्माण में आ रहीं खामियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली निर्माण में आ रहीं खामियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
वाल्मीकि बस्ती का निरीक्षण करतीं डॉ. अनुराधा सैनी व अन्य लोग। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने बुधवार को वार्ड नंबर 27 व 29 का दौरा किया। यहां लोगों ने गली निर्माण में आ रही समस्याओं को डॉ. अनुराधा सैनी के सामने रखा। डॉ. सैनी ने मौके पर ही जेई व ठेकेदार को बुलाकर समाधान करने के लिए निर्देश। इसके अलावा सीवरेज निकासी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखने की बात कही।
वाल्मीकि बस्ती की गली में सीवर व नाला ओवरफ्लो रहने से गली में दूषित पानी भरा रहता था। इसके विरोध में कालोनी निवासियों ने कई बार भिवानी रोड पर जाम लगाया। पिछले महीने कॉलोनी के लोगों ने जाम लगाया, तो नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने मौके पर पहुंच कर जल्द गली बनवाने का आश्वासन दिया था। यहां पर अमृत योजना के तहत नगर परिषद ठेकेदार ने निकासी के लिए पाइप लाइन भी डाली है। वहीं नगर परिषद ने दोबारा निर्माण के लिए पुरानी गली को उखाड़ दिया है।
जेई जय ने बताया कि गली में लोगों द्वारा सीवर के कनेक्शन किए जाने बाकी हैं। जैसे ही सब घरों के सीवर के कनेक्शन हो जाएंगे, तो गली का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। कालोनी के लोगों ने चेयरपर्सन से कहा कि सीवर भी ब्लाक पड़े हैं, जिससे दोबारा गली बनने के बाद भी जलभराव की समस्या रहेगी। चेयरपर्सन ने सीवर की सफाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
‘गली नहीं बनी तो घर तक कैसे पहुंचेगी बरात’
निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन को वार्ड 27 की पार्षद नीतिका कौशिक ने कहा कि अमृत योजना के तहत जो पाइपलाइन डाली गई है, उसके मैनहोल व कुछ अन्य काम बाकी है। इसे जल्द पूरा कर गली बनवाई जाए। एक युवक ने बताया कि उसके परिवार में अगले महीने शादी है। परिवार के आर्थिक हालात ऐसे नहीं हैं कि किसी होटल में शादी हो सके। अगर गली नहीं बनी, तो घर तक बरात कैसे आएगी। चेयरपर्सन ने जेई व अमृत योजना का काम करने वाले ठेकेदार को बुलाकर पाइप लाइन से संबंधित काम पूरा करवा कर जल्द निर्माण शुरू करने के आदेश दिए।