Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Instructions for resolving complaints on priority

Jind News: शिकायतों के प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश

Thu, 12 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Instructions for resolving complaints on priority
12जेएनडी12: लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम सत्यवान मान और सीटीएम मोनिका रानी। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम सत्यवान मान और सीटीएम मोनिका रानी ने प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता पर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि आमजन की छोटी से छोटी समस्या का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को जिला तथा उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

शिविर के दौरान गांव खेड़ी निवासी बलदेव अपनी वृद्धावस्था पेंशन पुन: आरंभ करवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। गांव आसन निवासी विजेंद्र ने भी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उझाना निवासी सेवा ने अपनी भूमि एवं आवास संबंधी अधिकार दिलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लीजवाना कलां निवासी सत्यवान ने अपनी दिहाड़ी से संबंधित समस्या रखी जबकि गांव ढाणी निवासी वीरेंद्र सिंह ने भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इन सभी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएमसी सुरेंद्र सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed