Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Instead of promoting rural development, policies are hindering development work: Sudhir Buana

गांवों के विकास को बढ़ावा देने के बजाय विकास कार्यों में नीतियां रोड़ा अटका रही : सुधीर बुआना

Mon, 19 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instead of promoting rural development, policies are hindering development work: Sudhir Buana
18जेएनडी14: बैठक में भाग लेते सरपंच। स्रोत ग्रामीण
जुलाना। क्षेत्र के गतौली गांव में सरपंच एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के सरपंचों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान सुधीर बुआना ने की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सरकार की नीतियों और ग्राम पंचायतों से जुड़े नए कानूनों पर चर्चा की गई। जिला प्रधान सुधीर बुआना ने कहा कि वर्तमान सरकार गांवों के विकास को बढ़ावा देने के बजाय विकास कार्यों में रोड़ा अटका रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया नया कानून अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

इसमें यह प्रावधान किया गया है कि गांव की कुल आबादी का कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा ग्राम सभा में मौजूद होगा तभी उसे मान्य ग्राम सभा माना जाएगा और विकास कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी, खेती और अन्य कारणों से इतने लोगों का एक साथ ग्राम सभा में उपस्थित होना बेहद कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधीर बुआना ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सरपंचों और पंचायतों पर नए-नए कानून थोप रही है ताकि विकास कार्यों की गति को धीमा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरपंचों को जनता द्वारा चुना जाता है और वे गांव के विकास के लिए दिन-रात काम करते हैं लेकिन सरकार उनके अधिकारों में कटौती कर रही है।

इससे न केवल पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है बल्कि ग्रामीण जनता भी विकास से वंचित हो रही है। इस तरह के नियमों से गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर असर पड़ेगा। सरपंचों ने कहा कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो सरपंच एसोसिएशन प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस माैके पर सरपंच महेंद्र लाठर, सोल्जर, रोहतास, गोविंद, नरेश, चाप सिंह, संदीप, सतीश नैन, कुलदीप, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed