फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Instead of patients, paint material is being carried on stretchers

Jind News: मरीजों के बजाय स्ट्रेचर पर ढो रहे पेंट का सामान

Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instead of patients, paint material is being carried on stretchers
जींद। नागरिक अस्पताल अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार मरीजों को ढोने वाले स्ट्रेचर पर पेंट का सामान ढोने का नया मामला आया है। अस्पताल में प्रतिदिन 1800 के लगभग ओपीडी होती है, लेकिन अस्पताल के बाहर इमरजेंसी के गेट के पास मरीजों के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर ढूंढने से भी नही मिल पाती है। यह स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तभी मिलते हैं जब किसी वीआईपी को आना होता है या फिर किसी हेल्थ टीम का दौरा होता है।
विज्ञापन

स्ट्रेचर व व्हीलचेयर मुख्य गेट के निकट रखने के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किए हुए हैं, लेकिन मरीजों की जगह इन स्ट्रेचरों पर पेंट के डिब्बे व अन्य सामान ढोने का काम हो रहा है। व्हीलचेयर का प्रयोग अस्पताल कर्मी झाड़ू, पोछा या फिर दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए करते हैं, जबकि दूसरी ओर मरीज सरकारी अस्पताल में आने के बाद व्हीलचेयर को ढूंढते हुए नजर आते हैं, लेकिन कहीं भी व्हीलचेयर नहीं मिलती। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर का प्रयोग मरीजों के लिए ही किया जाए।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर रखे जाते हैं स्ट्रेचर व व्हीलचेयर
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के मुख्य गेट पर स्ट्रेचर व व्हीलचेयर रखी जानी चाहिए, क्योंकि यहीं इमरजेंसी है। यहां से मरीज जरूरत के हिसाब से व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं। पहले यह व्यवस्था थी कि जो भी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं उनके नाम, मोबाइल नंबर दर्ज किए जाते थे, ताकि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर न मिलने पर उनसे जानकारी हासिल की जा सके। अब धीरे-धीरे यह व्यवस्था खत्म हुई और मरीज अपनी मर्जी से व्हीलचेयर व स्ट्रेचर ले जाते हैं और जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर व स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताया एतराज
बुधवार को स्ट्रेचर पर पेंट व अन्य सामान को ढोया जा रहा था तो कुछ लोगों ने एतराज जताया। सरकारी अस्पताल में आए एक मरीज के परिजन ने बताया कि वह गंभीर मरीज को लेकर अस्पताल आए, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला और न ही कहीं व्हीलचेयर दिखी।


यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इस पर तुरंत प्रभाव से इस पर संज्ञान लेकर निर्देश दिए कि व्हीलचेयर व स्ट्रेचर का प्रयोग केवल मरीजों के लिए ही किया जाएगा। यदि कोई भी कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि व्हीलचेयर या स्ट्रेचर की कमी महसूस होती है तो स्टोर में उसकी डिमांड की जाए।
डॉ. सुमन कोहली सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed