फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inspired by Sania, will bring daughters forward in wrestling

Jind News: सानिया से प्रेरित होकर बेटियों को कुश्ती में आगे लाएंगे

Tue, 07 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inspired by Sania, will bring daughters forward in wrestling
जींद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक विजेता गांव जलालपुर कलां निवासी सानिया अपने गांव के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सानिया से प्रभावित होकर ग्रामीण चाहते हैं कि गांव की अन्य युवतियां भी सानिया से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ें। पिछले दिनों गांव के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी सानिया के मेडल का गुणगान किया गया। अब ग्रामीणों ने सानिया के हाथों से पौधरोपण करवाकर अन्य छात्राओं को प्रेरित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव जलालपुर कलां निवासी 17 वर्षीय सानिया ने खेलो इंडिया यूथ गेम में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। सानिया इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। सानिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह रेलवे स्टेशन पर स्थित बालाजी अखाड़ा में कुश्ती का अभ्यास करती है। अखाड़ा में कोच नरेंद्र सानिया को अभ्यास करवाते हैं। फाइनल मुकाबले में सानिया राजस्थान की पहलवान एकता से दो अंकों से हार गई। गांव के सरपंच रामपाल, युवा क्लब के रामफल जागलान, बैंक मैनेजर राजकुमार जागलान ने गांव की अन्य बेटियों से भी खेलों के साथ-साथ अन्य कार्यों में आगे आने का आह्वान कर रहे हैं। गांव में कोई भी कार्यक्रम हो, उसमें सानिया को शामिल किया जाता है। जल्द ही गांव में ही कुश्ती अखाड़े की व्यवस्था करने की योजना ग्रामीण बना रहे हैं। सरपंच रामपाल ने कहा कि गांव में कई होनहार छात्राएं हैं, जो सानिया से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकती हैं। ग्रामीण उन छात्राओं की पूरी मदद करने का बीड़ा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed