फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inspire daughters for education: Dushyant

बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें : दुष्यंत

Thu, 27 Jun 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Inspire daughters for education: Dushyant
26जेएनडी19: रितु शर्मा के निवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
उचाना। पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक दुष्यंत चौटाला एचसीएस परीक्षा पास करने वाली रितु शर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने रितु शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दुष्यंत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उचाना हलके से चार युवाओं ने जिनमें दो बेटी है एचसीएस की परीक्षा पास की है। खटकड़ गांव के अभिषेक खटकड़ तो हरियाणा में पहले स्थान पर रहे। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज बेटी भी निरंतर बेटों से आगे निकल रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद जयप्रकाश की ओर से महिला राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं हो सकती के बयान पर दुष्यंत ने कहा कि विरासत तो जनता देती है वो पुरुष को दे या महिला को दे पोते को दे। जनता तय करेगी विरासत किसकी है। शायद उनके घर में विरासत की लड़ाई शुरू हो गई है अगला चुनाव कौन लड़ेगा कैसे बंटवारा होगा। उन बातों से पीड़ित होकर वो इस तरह के बयान दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चंद्रपाल शर्मा, जोरा सिंह डूमरखा, शकुंतला ढिलौड, विजय कुंडू, धर्मबीर श्योकंद, नसीब घसो मौजूद थे।

26जेएनडी19: रितु शर्मा के निवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

26जेएनडी19: रितु शर्मा के निवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed