{"_id":"6856f56eab5dc15f27073df9","slug":"inspire-award-standard-schemenow-students-of-11th-and-12th-class-can-also-participate-jind-news-c-199-1-jnd1002-136652-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना...अब 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भी ले सकेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना...अब 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भी ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन
21जेएनडी13-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
जींद। विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित आइडिया 15 जून से लेकर 15 सितंबर तक ऑनलाइन दे सकेंगे।
इस बार विभाग ने कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों से भी आइडिया मांगे हैं, जबकि पहले कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे। इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों में छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको 10 हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवॉर्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है।
बॉक्स
विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास
विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों में रुचि पैदा करने के लिए इंस्पायर अवॉर्ड योजना एक अच्छा माध्यम है। इसके तहत विद्यार्थी नवविचारों को प्रकट कर सकते हैं। योजना के तहत छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा आवेदन करें, ताकि शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।