फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   inso protsst against bedi, jind

इनसो ने की राजकीय महाविद्यालयों में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग

Thu, 21 Jul 2016 11:53 PM IST
jind
jind Updated Thu, 21 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
inso protsst against bedi, jind
ज्ञापन की प्रति दिखाते इनसो कार्यकर्ता। - फोटो : bureau
 इनसो कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ के नेतृत्व में राजकीय महिला महाविद्यालय में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्या राजेश्वरी कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। इनसो कार्यकर्ता 23 जुलाई को महाविद्यालय में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी का घेराव करेंगे। इनसो जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ ने कहा कि सरकार एक ओर तो सबको शिक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर राजकीय महाविद्यालयों में सीटें कम होने की वजह से विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिले के पांच हलकों में ऐसे हालात हैं, जिसमें तीन-तीन हजार विद्यार्थियों को राजकीय महाविद्यालयों में दाखिला नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हित के साथ ये पूरी तरह से खिलवाड़ है। सरकार सभी राजकीय महाविद्यालयों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाएं, ताकि विद्यार्थियों को निजी महाविद्यालयों में भारी-भरकम फीस का आर्थिक बोझ न झेलना पड़े। सरकार बेटी बचाओ और बेटी बचाओ की बात कर रही है, वहीं महिला महाविद्यालय में 2500 बेटियों को दाखिला नहीं मिल रहा। 23 जुलाई को प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी महिला महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान इनसो कार्यकर्ता मंत्री बेदी का घेराव करेंगे। इस मौके पर आशीष शर्मा, भूरिया, कश्मीरा, कपिल घसो, दीपक, विक्की, ईश्वर खटकड़, हैप्पी कुंडू, मोनू कालवा, दिनेश सैनी, मनीष बामल मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed