{"_id":"6a70ff4ff8d5282b790ccd62","slug":"inld-workers-conference-to-be-held-in-khatkar-village-on-august-11-jind-news-c-199-1-sroh1009-157804-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 11 अगस्त को खटकड़ गांव में होगा इनेलो का कार्यकर्ता सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 11 अगस्त को खटकड़ गांव में होगा इनेलो का कार्यकर्ता सम्मेलन
विज्ञापन
03जेएनडी01: खटकड़ गांव में आयोजित बैठक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व अन्य पदाधिकार
उचाना। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जन जागरण अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला 11 अगस्त को उचाना और नरवाना विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को उचाना हलके के गांव खटकड़ में बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।
बैठक की अध्यक्षता इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामपाल माजरा ने की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उचाना विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन गांव खटकड़ के चौथाई पाना चौक में आयोजित किया जाएगा।
गांव के प्रबुद्ध लोगों ने सम्मेलन यहीं कराने का आग्रह किया था, जिसे रामपाल माजरा ने स्वीकार कर लिया। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने बताया कि जन जागरण अभियान के तहत अभय सिंह चौटाला प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को डबवाली से होगी, जबकि 11 अगस्त को वे नरवाना और उचाना विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और पेपर लीक जैसी घटनाओं से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है और प्रदेश की जनता इनेलो की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।