फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD's state level women's conference in Uchana Mandi

Jind: इनेलो ने जजपा के गढ़ में दिखाई ताकत, कहा-2024 में प्रदेश में बनेगी सरकार

Mon, 01 Jan 2024 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 02:20 AM IST
सार

उचाना मंडी में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन किया। इनेलो की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का संदेश  दिया।

विज्ञापन
INLD's state level women's conference in Uchana Mandi
उचाना में महिला सम्मेलन में मौजूद भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले में इंडियन नेशनल लोकदल ने उचाना में प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन कर एक बार फिर जिले में अपनी ताकत दिखाने में कामयाबी हासिल की है। महिला सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ ने इस बात को स्पष्ट किया कि जिले में इनेलो अपने पुराने रूप में आई है। इसमें महिलाओं को उनकी ताकत के बारे में बताकर आगामी चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने के लिए कहा।

विज्ञापन


इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने महिलाओं से 2024 में इनेलो की सरकार बनाने के लिए निवेदन किया। वहीं अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो कि सरकार बनने पर ताऊ देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये करेंगे और जिन बुजुर्गों की पेंशन को सरकार ने गलत तरीके से काटने का कार्य किया है। उनको ब्याज समेत पेंशन देने का काम करेंगे। हर घर से कम से कम एक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस किसी को रोजगार नहीं मिलेगा, उनको 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। महिलाओं को रसोई चलाने के लिए प्रत्येक माह एक गैस सिलिंडर फ्री में हर घर पहुंचवाएंगे। रसोई के छोटे-मोटे खर्च चलाने के लिए प्रत्येक परिवार की एक महिला को 1100 रुपये मासिक दिए जाएंगे।

वरिष्ठ महिला नेत्री कांता चौटाला व पार्टी की महिला प्रदेश प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा आज प्रदेश में कहीं भी जाकर लोगों से सवाल पूछोगे वृद्धा पेंशन किसने शुरू की, जच्चा-बच्चा स्कीम किसने शुरू की, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए किसने चौपालें बनवाई, अनेको प्रकार के टैक्स किसने हटवाए तो इसका श्रेय पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के नाम का जवाब मिलेगा। इसके अलावा महिला आयोग की स्थापना, रोजगार की बात, किसान, दलित, पिछड़ा व व्यापारी की खुशी इनेलो के शासनकाल में थी।


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय प्रैस प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमन रूहिल, बलविंद्र कौर, नरेंद्र नाथ शर्मा, बिलू पेगां, संतरो जागलान, सुदेश कंडेला, ललिता टांक, सरोज कुंडू, उर्मिला हुड्डा, रेखा राणा, पिंकी उचाना मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed