फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD protests against paper leak and lathicharge on students, demands resignation of Education Minister

Jind News: पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ इनेलो का विरोध-प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
INLD protests against paper leak and lathicharge on students, demands resignation of Education Minister
23जेएनडी01: इनेलो नेता लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। संवाद
जींद। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला इकाई ने युवा जिला अध्यक्ष राजेश बूरा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के युवा व छात्र संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में राष्ट्रपति से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर रोक, जंतर-मंतर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच, रोजगार की गारंटी, भर्ती परीक्षाओं में शुल्क व आयु सीमा में छूट, मुफ्त इलाज और पेपर लीक से निराश होकर आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इनेलो के जिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने कहा कि 20 जून से छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। संसद भवन की ओर पैदल मार्च कर रहे निहत्थे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और छात्राओं के साथ अभद्रता, आंसू गैस के गोले छोड़ने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र रेढू ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है। छात्र लंबे समय तक मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और उनके परिवार आर्थिक बोझ उठाते हैं लेकिन पेपर रद्द होने से उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

इस अवसर पर सुमित्रा देवी, प्रदीप गिल, वेद सिंह मुंडे, दलेल कुंडू, बिल्लू पेगा, जयनारायण जिलेदार, इंद्र कारखाना, सुदेश कंडेला, शिक्षा देवी, सोनिया बड़ौदा, रामपाल उझाना मौजूद रहे।

23जेएनडी01: इनेलो नेता लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। संवाद

23जेएनडी01: इनेलो नेता लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed