फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   injection,animanes, jind

सवा पांच लाख पशुओं को लगाए जाएंगे गलघोंटू के टीके

Sat, 30 Jul 2016 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
injection,animanes, jind
प्रतीकात्मक फोटो
निडाना गांव में गलघोंटू की बीमारी के चलते हुई 20 पशुओं की मौत के बाद पशुपालन विभाग की नींद टूट गई है। अब पशुपालन विभाग ने शुक्रवार से पूरे जिले में गलघोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले में कुल 5 लाख 30 हजार पशु हैं और सभी को बीमारी से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाना सुनिश्चित किया जा रहा है। पशुपालन विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि विभाग की लापरवाही के चलते ही निडाना गांव के किसानों को इतना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। अब पूरे जिले को इससे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब पशुपालन विभाग ने एक सप्ताह में सभी 5 लाख 30 हजार पशुओं के टीकाकरण की योजना बनाई है।
विज्ञापन


क्या है गल घोंटू बीमारी
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश जिंदल के अनुसार गल घोंटू बीमारी वायरल के कारण होती है। यह बीमारी अक्सर बारिश के मौसम में ही होती है। इसकी चपेट में आने वाले पशु के मुंह से लार गिरने लगती हैं और बुखार व अफारा होता है। गलघोंटू बीमारी पशुओं के लिए जानलेवा होती है, इसीलिए इससे बचाव के लिए पशुपालन विभाग बारिश के मौसम से पहले मई-जून में ही टीकाकरण करता है।
विज्ञापन


करीब 30 प्रतिशत पशुओं को नहीं लगे टीके
पशुपालन विभाग के सूत्रों के अनुसार जिला में मई-जून के महीने में गलघोंटू बीमारी से बचने के लिए टीकाकरण अभियान तो चलाया गया, लेकिन सभी पशुओं को यह इंजेक्शन नहीं लगे। सूत्रों के अनुसार करीब 30 प्रतिशत पशु ऐसे हैं, जिनको टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने नकारा भ्रष्टाचार
यह मामला सामने आने के बाद टीकाकरण अभियान में भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी दिख रही हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इससे मना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है, पशु चिकित्सकों ने पशुओं को टीका लगाने की बजाए, इंजेक्शन बाजार में बेच दिए हों, लेकिन उप पशुपालन निदेशक डॉ. रविंद्र नरवाल के अनुसार इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है।

लापरवाही करते हैं किसान
पशु चिकित्सकों के अनुसार गलघोंटू के टीके लगवाने में किसान लापरवाही करते हैं। किसानों का मानना है कि टीका लगने से पशुओं में दूध कम होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। एक-दो दिन दूध कम हो सकता है, लेकिन यह पशु के जीवन के लिए आवश्यक है।


एक सप्ताह में पूरा होगा टीकाकरण
निश्चित रूप से पहले टीकाकरण में लापरवाही हुई है, लेकिन अब जिले के सभी पांच लाख 30 हजार पशुओं को गलघोंटू बीमारी से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। पशुपालकों को भी यह टीका लगवाना चाहिए।
- डॉ. रविंद्र नरवाल, उप पशुपालन निदेशक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed