{"_id":"6980f2fa0b1e22945708e834","slug":"information-was-provided-about-the-harms-caused-by-drug-abuse-jind-news-c-199-1-sroh1009-147920-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा से होने वाले नुकसान की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा से होने वाले नुकसान की दी जानकारी
विज्ञापन
02जेएनडी37: हरियाणा रोडवेज चालक प्रशिक्षण केंद्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूक किए गए प्र
जींद। नशा मुक्ति टीम की ओर से हरियाणा रोडवेज चालक प्रशिक्षण केंद्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय कर देता है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पढ़ाई, प्रशिक्षण और खेलों में मन लगाने तथा नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उप निरीक्षक नरेश कुमार ने नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन शपथ के माध्यम से नशामुक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि नशा करने वाले व्यक्तियों की सूचना निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से दी जा सकती है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया।
उन्होंने बताया कि अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से ओटीपी, पासवर्ड जैसी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अलावा यातायात नियमों पर जोर देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों के पालन को अनिवार्य बताया गया।