फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information sought regarding clinic psychologist not given

Jind News: क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट को लेकर मांगी जानकारी नहीं दी

Sat, 06 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Information sought regarding clinic psychologist not given
जींद। एनएचएम के तहत कार्यरत क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता ने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने 30 दिन में भी उपलब्ध नहीं करवाई है। वहीं अब आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रथम अपील अधिकारी कम सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत अपील पर सुनवाई के लिए कहा है। अपीलकर्ता ने कहा है कि 15 बिंदुओं पर निर्धारित फीस भरकर जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं दी गई है इसलिए उनकी अपील पर सुनवाई करते हुए उन्हें निजी सुनवाई का मौका दिया जाए।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड निवासी सतबीर सिंह ने मेंटल हेल्थ विभाग में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत दिनेश कटारिया की नियुक्ति को लेकर आरटीई के तहत 15 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें वर्ष 2020 में नागरिक अस्पताल की भर्ती को लेकर दिए गए विज्ञापन की प्रति, भर्ती को लेकर स्कूटनी डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन, सेलेक्शन कमेटी के आदेशों की प्रति, भर्ती के लिए साक्षात्कार में दिए गए सभी सदस्यों के नंबरों की लिस्ट, भर्ती के लिए विभाग में पद किस श्रेणी का है, वर्ष 2020 से पहले इस पद पर भर्ती कर्मचारी आरसीआई से रजिस्टर्ड है या नहीं, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नियमानुसार मेडिकल ऑफिसर लिख सकता है या नहीं समेत कुछ अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, लेकिन वह स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दी। फिलहाल सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया, डॉ. विजेंद्र ढांडा, डीपीएम रेनू मिड्ढा, डॉ. अनिल कुमार की कमेटी बनाकर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट दिनेश कटारिया पर लगे आरोप की जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट दिनेश कटारिया का कांट्रेक्ट स्वास्थ्य विभाग ने रिन्यू नहीं किया है। दिनेश कटारिया के खिलाफ जांच जारी है। आरटीई के तहत जानकारी दी जाएगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed