फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   inelo protest on road

प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Fri, 06 Nov 2015 12:44 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 इनेलो के जिला युवा इकाई ने बृहस्पतिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में कथित 18 करोड़ के घोटाले के विरोध में शहर में प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

 प्रदर्शनकारी शहर के मुख्य मार्गों से होकर लघु सचिवालय पहुंचे जहां एसडीएम कार्यालय में इस घोटाले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इससे पूर्व पब्लिक धर्मशाला में युवा इनेलो की जिला इकाई के प्रधान विश्ववीर नंबरदार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में हलका विधायक पिरथी सिंह नंबरदार, पूर्व शहरी जिलाध्यक्ष भगवान दास, हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा व शहरी प्रधान देशराज माटा मौजूद रहे। बैठक में युवा शाखा के हलका प्रधान दर्शन बिट्टू नैन ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भाजपा सरकार की करनी कथनी में अंतर बताते हुए कहा कि कहा कि केेंद्र व प्रदेश के नेता भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर हमला करते थे। स्वयं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मंचों पर खुले तौर पर कहते थे कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा लेकिन आज भाजपा के कई नेता भ्रष्ट अधिकारियों का साथ देकर जेब भरने में जुटे हैं। प्रदेश के सभी कार्यालयों में बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि नरवाना विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी रही संतोष दनौदा के पति अपनी पत्नी के राजनीतिक रसूक के कारण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का 18 करोड़ रुपयों का गेहूं का गोलमाल कर गए। इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के सामने भ्रष्ट सरकार का पुतला फूंका।

हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा ने कहा कि अगर इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन व रोड जाम करके सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।


इस मौके पर बलदेव वाल्मीकि, सुरेश पप्पू, बिट्टू नैन, सुरेश चौहान, सुनील बदोवाल, राममेहर दनौदा, शीशपाल गुलाडी, मन्नू छाबड़ा, दर्शन वर्मा, विजय सोनी, राकेश मनुजा, एडवोकेट शिव कुमार बंसल, रमेश ठकराल, अनुराग इनसो, रणधीर फूलियां, भूपेंद्र मोर, शेरू ढाकल, कशमीर हंसडैहर, फुल कुमार सरोहा, कशमीरा खरल, मोनू, संजीव जाखड़, आशीष, शमशेर जुलेहड़ा, अंग्रेज पीपलथा, शमशेर चहल, चंदगी राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed