फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Increasing dengue cases, 23 new patients found

बढ़ रहे डेंगू के मामले, 23 नए मरीज मिले

Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increasing dengue cases, 23 new patients found
बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जींद। डेंगू को काबू करने के स्वास्थ्य विभाग के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 23 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। नागरिक अस्पताल जींद से 14, सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से दो और सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद से सात लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू के 421 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में 59 लोगों की जांच हुई। इनमें से 14 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें गांव अशरफगढ़ निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, गांव शाहपुर निवासी 70 वर्षीय महिला, राज नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, ऐंचरा कलां निवासी 70 वर्षीय महिला, ऐंचरा कलां निवासी 21 वर्षीय युवक, गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय बच्चा, शिवपुरी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, उचाना मंडी निवासी 40 वर्षीय महिला, विजय नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, गांव मलार निवासी 18 वर्षीय महिला, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी, गांव ईगराह निवासी 75 वर्षीय महिला, चाबरी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती, विजय नगर निवासी 32 वर्षीय महिला शामिल हैं। सात तो अकेले जींद शहर के मामले हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों के घरों में फॉगिंग करवा रहा है। घर के अंदर ही मच्छर काटने से डेंगू फेल रहा है। घरों में रखे फ्रीज के पीछे जहां पानी इकट्ठा होता है, वहां पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। अधिकतर यहीं डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को इसे पूरी तरह से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

घर-घर जाकर कर रहे जागरूक
स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर डेंगू की जांच कर रहे हैं। बुखार पीड़ित लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को 25 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा लोगों के घरों में रखे कूलर, फ्रीज, ड्रम, पानी की टंकियों की भी जांच की जा रही है। लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें काम कर रही हैं। जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, घर में रखे बर्तनों व अन्य सामान की सफाई नहीं रखेंगे, डेंगू पर काबू पाना तब तक मुश्किल है। अकेला स्वास्थ्य विभाग इस पर अंकुश नहीं लगा सकता। लोगों से अपील है कि वह अपने फ्रिज के पीछे इकट्ठे होने वाले पानी की सफाई करें। टंकियों की सफाई करें तथा घर में कहीं भी पानी खड़ा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed