फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Increased demand for Gujhiya, Mathri and Namkeen in the markets

Jind News: पोस्टर मेकिंग में लविश प्रथम और दिव्या दूसरे स्थान पर

Sat, 28 Feb 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for Gujhiya, Mathri and Namkeen in the markets
27जेएनडी41-हसनपुर आरोही माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्रा
अलेवा। हसनपुर के आरोही माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान और गणित से संबंधित वर्किंग माॅडल और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता प्राचार्य ममता शर्मा और संचालन अध्यापिका अंजू और आलोक ने किया। कक्षा छछ से 8वीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञान में रमन और लवप्रीत ने प्रथम, वरुण और मनीष ने द्वितीय और सविना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित में मानवी और मुस्कान ने प्रथम, तान्या और पावनी ने द्वितीय जबकि साक्षी व आयशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में लविश ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय और अंशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ममता शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता बढ़ती है। जीवन में विज्ञान उन्नति और उपलब्धियां हासिल करने का मार्ग है। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मेधावी बच्चों को प्राचार्य ममता शर्मा और अध्यापिका अंजू ने प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हरपाल मोर, अशोक सिंघला, नरेंद्र कुमार, सोनिया देवी के अलावा तपस्या गहलावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed