जींद। नगर परिषद शहर में पार्कों के सुधार के लिए काम कर रही है। इसके चलते रविवार को वार्ड 20 के अपना पार्क में निर्माण कार्य का उद्घाटन डॉ. राजसैनी ने किया। इस पार्क पर नप 12 लाख रुपये की राशि खर्च कर इसमें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी व प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी ने अपना पार्क के उद्घाटन के बाद बताया कि अब जींद के पार्कों में साफ-सुथरे रास्ते, बेंच, खेल के मैदान, ओपन जिम, पगडंडी और टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. अनुराधा सैनी ने पार्कों को गोद देने की योजना शुरू की। इसके तहत रजिस्टर्ड संस्थाओं को पार्कों का रखरखाव सौंपा गया है। इस अवसर पर उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद सतीश हरियाणवी, सतपाल कुंडू, डॉ बलबीर श्योराण, संजय कुमार, सुनील कुमार विकी, हरबीर मोरखी मौजूद रहे।