फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the Sub-Junior Girls' category, Haryana defeated Gujarat by a margin of 100-76.

Jind News: सब-जूनियर बालिका वर्ग में हरियाणा ने गुजरात को 100-76 के अंतर से हराया

Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the Sub-Junior Girls' category, Haryana defeated Gujarat by a margin of 100-76.
04जेएनडी09: पिट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। सूरत, गुजरात में आयोजित तीसरी सब जूनियर और जूनियर पिट्टू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में हरियाणा की सब जूनियर बालिका टीम ने गुजरात की टीम को 100-76 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में भी हरियाणा की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम ने टीडब्ल्यूडी टीम को कड़े मुकाबले में 92-86 से हराकर अगले पूल में प्रवेश किया। मुकाबले में खिलाड़ियों की रणनीति और संयम देखने लायक रहा जिससे टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में भी हरियाणा की टीम ने राजस्थान की टीम को एकतरफा मुकाबले में 110-38 के बड़े अंतर से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पिट्टू एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार ने कहा कि सभी टीमें बेहतरीन खेल दिखा रही हैं और आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed