{"_id":"69387c276643009cfc03536b","slug":"in-the-science-exhibition-students-showcased-their-innovative-skills-creating-models-based-on-seven-themes-jind-news-c-199-1-sroh1009-145179-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का कौशल, सात थीम पर बनाए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का कौशल, सात थीम पर बनाए मॉडल
विज्ञापन
09जेएनडी31: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अलग-अलग विद्यालयों के 128 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि विज्ञान रोचक विषय है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं। प्रतियोगिताओं से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और नवाचार की सोच विकसित होती है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रणधीर लोहान ने बताया कि विद्यार्थियों ने सात अलग-अलग थीम पर मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सपना, मोनिका, कृति भोला, सविता और सविता कुमारी ने निभाई। इस अवसर पर प्राचार्य अनिता सांगवान भी मौजूद रहीं।
स्थाई कृषि थीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेला-झमोला के कक्षा 11वीं के राेबिन ने प्रथम स्थान पर प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटौली के कक्षा 10वीं के संस्कार द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला के कक्षा 12वीं की सोनिया तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित प्रबंधन की थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां के दुर्गा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी के निखिल द्वितीय, राजकीय हाई स्कूल खरड़वाल के परमजीत ने तीसरे स्थान हासिल किया।
उभरती हुई प्रौद्योगिकी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना के शिवम प्रथम, आरोही मॉडल स्कूल घसो खुर्द के आर्यन द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के नवीन तीसरे स्थान पर रहे।