फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   in the program the girls who had come to learn the tricks of self defense had to wander to the toilet

कार्यक्रम में आत्मरक्षा के गुर सीखने पहुंची छात्राओं को शौचालय के लिए भटकना पड़ा

Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
in the program the girls who had come to learn the tricks of self defense had to wander to the toilet
शिविर में आत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं। - फोटो : Jind
समग्र शिक्षा अभियान की ओर से अर्जुन स्टेडियम में जिला स्तरीय दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन डीपीसी राजबीर श्योराण की अध्यक्षता में किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन की शुरूआत अव्यवस्थाओं के हुआ। छात्राओं के लिए नगर परिषद से मोबाइल टायलेट की मांग की गई थी, लेकिन नगर परिषद ने शिविर के पहले दिन मोबाइल टॉयलेट वैन मुहैया नहीं करवाई। जिसकी वजह से छात्राओं को दिनभर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार द्वारा दिया जाना वाला बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर प्रशासनिक अधिकारी धरातल पर काम नहीं कर रहे हैं। एक तरफ सरकार द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है, जिससे छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर छात्राओं के लिए प्रशासन मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रहा है, जिसकी वजह से छात्राओं को पहले दिन काफी परेशानी हुई। शिविर में जिले के 180 सीनियर और हाई स्कूलों से छात्राओं को शिविर में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल से दो छात्राओं को शामिल किया गया है जो अगले तीन महीने तक स्कूल की अन्य छात्राओं को बाद में ट्रेनिंग देंगी। शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को 750 रुपये प्रति महीना ट्रेनिंग फीस के रूप में तीन महीने तक दी जाएगी, जो अन्य छात्राओं को ट्रेनिंग देंगी।
विज्ञापन

अनुपस्थित छात्राओं की सूची भेजी जाएगी मुख्यालय
जिलेभर से 180 स्कूलों के छात्राओं को दस दिन तक सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रत्येक स्कूल से दो छात्राओं को शामिल किया गया था। पहले दिन 90 से 100 छात्राएं ट्रेनिंग में गैरहाजिर रही। इनकी सूची मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसका जवाब स्कूल संचालक को मुख्यालय को देना होगा। वहीं छात्राओं से अनुरोध है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर शिविर का लाभ उठाएं व आत्मरक्षा के गुर सीखें। इससे छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगेगी और छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की रक्षा करने में भी समर्थ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर श्योराण, डीपीसी, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जींद।
दो विभागों के तालमेल की कमी का छात्राओं ने भुगता खामियाजा
नगर परिषद के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अशोक सैनी ने कहा कि उन्हें समग्र शिक्षा अभियान की ओर से मोबाइल टॉयलेट मुहैया करवाने के लिए कोई पत्र नहीं मिला है। जबकि समग्र शिक्षा अभियान के डीपीसी राजबीर श्योराण के अनुसार दस दिवसीय ट्रेनिंग में छात्राओं की सुविधा के लिए उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से मोबाइल टायलेट की मांग की थी। ऐसे में दोनों विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा छात्राओं को भुगता पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed