फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the meeting to be held on 22nd February, the ongoing preparations at Khanauri border will be discussed

Jind News: 22 फरवरी को होने वाली बैठक को लेकर खनौरी बॉर्डर पर चल रही तैयारी

Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the meeting to be held on 22nd February, the ongoing preparations at Khanauri border will be discussed
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का 84वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 22 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली वार्ता को लेकर खनौरी बॉर्डर बाॅर्डर पर तैयारी चल रही है। इसमें देश के किसानों का मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 21 फरवरी को शुभकरण सिंह की पहली शहीदी बरसी पर बठिंडा के बल्लोह गांव में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों के लिए बठिंडा में किसानों की जिला स्तर की बैठक की गई है। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां श्रद्धांजलि सभा को लेकर लगाई गई। उन्होंने बताया कि शुभकरण सिंह की पहली बरसी दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू व रत्नपुरा मोर्चों पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। अब दूसरी ट्रॉली सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के लिए तैयार करवाई जा रही है। इसमें टॉयलेट, बाथरूम, सोने के लिए सुविधा, पानी की सुविधा, मोबाइल चार्जिंग या अन्य कार्य के लिए बिजली के प्लग की सुविधा को उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रॉली में कांच की खिड़कियां भी लगाए हुई है, ताकि ट्राॅली में हवा की क्रॉसिंग होती रहे ओर किसी प्रकार की दिक्कत न आए। ट्राॅली को तैयार करने का कार्य पिछले कई दिनों से मोर्चे पर ही चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed