{"_id":"69517879ee3f36a6cc07a048","slug":"in-the-hockey-league-haryana-defeated-uttarakhand-by-a-score-of-13-0-jind-news-c-199-1-jnd1010-146134-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हॉकी लीग में हरियाणा ने उत्तराखंड को 13-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हॉकी लीग में हरियाणा ने उत्तराखंड को 13-0 से हराया
विज्ञापन
28जेएनडी27: हॉकी मैदान में अपना दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद।
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में रविवार को अस्मिता नॉर्थ जोन वुमन जूनियर हॉकी लीग प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि कुलदीप कमांडो नरवाना ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और उन्हें खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन मुकाबला दिल्ली और पंजाब की टीमों के बीच राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रगान के दौरान स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों ने खड़े होकर देशभक्ति का परिचय दिया।
रविवार को पीटीआई रोहतास ने बताया कि पहला मुकाबला पंजाब और दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें पंजाब की टीम ने दिल्ली को 11-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, दोपहर बाद हरियाणा और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने उत्तराखंड को 13-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत ने बताया कि अस्मिता लीग महिला खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतरीन अवसर है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैदान, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।
मुख्य अतिथि कुलदीप कमांडो ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अब खेलों में आगे बढ़ रही हैं और हॉकी जैसे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उनके आत्मविश्वास और भविष्य को नई दिशा देती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों की अच्छी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, प्रोफेसर आजाद सिंह मलिक, द्रोणाचार्य सरदार बलदेव सिंह, दिलबाग मलिक, राजवीर सुमित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है।