फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the city, out of 39,000 houses, only 18,000 have regular drinking water connections.

Jind News: शहर में 39 हजार घर, 18 हजार पेयजल कनेक्शन ही नियमित

Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
In the city, out of 39,000 houses, only 18,000 have regular drinking water connections.
03जेएनडी02 : अवैध कनेक्शनों की जांच के लिए फील्ड में उतरी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर में पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। विभाग की छह टीमें घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच कर रही हैं। शहर में कुल 39,088 घर हैं लेकिन विभाग की विश्वास साइट पर अभी तक सिर्फ 18,459 पेयजल कनेक्शन और करीब 22 हजार सीवरेज कनेक्शन ही नियमित दर्ज हैं।
बड़ी संख्या में कनेक्शन अभी नियमित नहीं हैं। अवैध कनेक्शन नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की आउटर कॉलोनियों में 200 से ज्यादा डेयरियां चल रही हैं। इनमें कई डेयरियां निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सीवरेज लाइन से जुड़ी नहीं हैं या इनके कनेक्शन नियमित नहीं हैं।
विज्ञापन

विभाग ने ऐसे डेयरी संचालकों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पहले संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी कनेक्शन नियमित नहीं करवाने पर अवैध सीवरेज कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि डेयरियों से निकलने वाले पानी और गोबर आदि की वजह से सीवरेज व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और कई जगह ओवरफ्लो की समस्या पैदा होती है।

छह टीमें घर-घर जांच में जुटीं, मौके पर ही मिलेगा नियमितीकरण का मौका
जींद के अलावा नरवाना, उचाना, जुलाना और सफीदों शहरों में भी पेयजल और सीवरेज कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए जींद शहर में छह टीमों का गठन किया गया है। कनिष्ठ अभियंताओं और खंड समन्वयकों के नेतृत्व में टीमें घर-घर जाकर कनेक्शनों की स्थिति जांच रही हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित नहीं हैं, उन्हें मौके पर ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कनेक्शन नियमित करवाने की सुविधा दी जा रही है।

सीवरेज कनेक्शनों को भी चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाएगा
विभाग ने 31 मार्च 2027 तक 10500 पेयजल और 2300 सीवरेज कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य तय किया है। पेयजल कनेक्शनों के लिए जुलाई से सितंबर तक 3000 अक्तूबर से दिसंबर तक 3,500 और जनवरी से मार्च तक 4000 कनेक्शन नियमित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह सीवरेज कनेक्शनों को भी चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाएगा।

नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
शहर में ऐसे कनेक्शन भी विभाग की निगरानी में हैं जो बिना वैध कनेक्शन लिए अवैध तरीके से चल रहे हैं। विभाग ऐसे मामलों को चिह्नित कर कनेक्शन नियमित करवाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि शहर में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े सभी कनेक्शनों को रिकॉर्ड में लाना है। पेयजल और सीवरेज के बढ़े हुए रेट लागू करने का पत्र पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन नए रेट आगामी वित्त वर्ष से लागू होंगे। इससे पहले विभाग शहर के अधिक से अधिक कनेक्शनों को नियमित करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को कनेक्शन नियमित करवाने के साथ-साथ समय पर बिल भुगतान और पेयजल संरक्षण के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
वर्जन
कुछ डेयरी संचालक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी डेयरियों को सीवरेज व्यवस्था से नहीं जोड़ते और कनेक्शन भी नियमित नहीं करवाते। ऐसे संचालकों को पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी कनेक्शन नियमित नहीं करवाने पर अवैध कनेक्शन काटे जाएंगे। बिना कनेक्शन के अवैध तरीके से सीवरेज का इस्तेमाल करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। -भानु प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग


वर्जन
पांचों शहरों में चल रहा अभियान: जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना और नरवाना में जल संरक्षण और कनेक्शन नियमित करने का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को पेयजल व सीवरेज कनेक्शन नियमित करवाने तथा समय पर बिलों का भुगतान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. रणधीर मताना, जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed