फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the 26 wards of Julana Block Committee, 87 candidates are hitting the rhythm

जुलाना ब्लॉक समिति के 26 वार्डों में 87 उम्मीदवार ठोक रहे ताल

Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the 26 wards of Julana Block Committee, 87 candidates are hitting the rhythm
गांवों में चुनाव पर चर्चा करते बुजुर्ग। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जुलाना ब्लॉक समिति में 26 वार्ड हैं। इस बार जुलाना ब्लॉक समिति में महिला चेयरमैन चुनी जाएगी। इसके लिए कुल 87 लोग चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें से 47 पुरुष तथा 40 महिलाएं मैदान में हैं। सभी एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वार्ड नंबर दो, पांच, छह, आठ व 17 में एक-एक नामांकन आया है। इसलिए इन वार्डों में ब्लॉक समिति सदस्य के लिए चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक पुरुष के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में जगदीश व राममेहर के बीच सीधी टक्कर है। वार्ड नंबर तीन में मुकाबला त्रिकोणीय होगा। यह वार्ड पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर चार में तीन महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। वार्ड नंबर सात में अन्नू रानी व सुनीता देवी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड नंबर नौ में पांच महिलाएं चुनावी दंगल में अपने हाथ आजमा रही है। यह वार्ड बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 10 में चार उम्मीदवार मैदान में हैं। यह वार्ड पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 11 में तीन महिलाओं के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 12 एससी समाज की महिला के लिए आरक्षित है। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। वार्ड नंबर 13 पुरुष के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड नंबर 14 में सर्वाधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। यह वार्ड एससी पुरुष के लिए आरक्षित है और इस चुनावी दंगल में छह लोग जीत के लिए प्रयास कर रहे हैं। वार्ड नंबर 15 बीसी-ए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में चार महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर वोट के लिए भागदौड़ कर रही हैं। वार्ड नंबर 16 में भी छह लोग चुनावी रण में लड़ रहे हैं। यह वार्ड पुरुष के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 18 में तीन महिलाएं एक-दूसरे को पछाड़ती नजर आ रही हैं। वार्ड नंबर 19 में एससी समाज के पांच पुरुष एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 20 में पांच एससी समाज की महिलाएं एक-दूसरे पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। सभी महिलाएं जीत के दिन दिन-रात भागदौड़ कर रही हैं। वार्ड नंबर 21 पुरुष के लिए आरक्षित हैं। इसमें पांच उम्मीदवार चुनावी रण में डटे हैं। वार्ड नंबर 22 में तीन महिला उम्मीदवार एक-दूसरे को पछाड़ने में जुटी हैं। वार्ड नंबर 23 में तीन लोग चुनावी दंगल में कूदे हुए हैं। वार्ड नंबर 24 में दो महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 25 में पांच पुरुष तो वार्ड नंबर 26 में पांच महिला उम्मीदवार पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वार्डों में बन चुकी है सर्वसम्मति
जुलाना ब्लॉक समिति के पांच वार्डाें में सर्वसम्मति से उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन वार्डों में एक-एक नामांकन है। इसलिए इनकी निर्विरोध चुना जाना तय है। वार्ड नंबर दो से खेमा खेड़ी निवासी वंदना, वार्ड नंबर पांच से बूराडहर निवासी सोनू कुमार, वार्ड नंबर छह से बुआना गांव निवासी सोहन तथा वार्ड नंबर आठ से शामलो कलां के कुलदीप सिंह चुनाव जीत चुके हैं। इनकी केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed