फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Safidon, a minor was raped after being lured with a smart watch.

Jind News: सफीदों में स्मार्ट वॉच का लालच देकर नाबालिग से कुकर्म

Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
In Safidon, a minor was raped after being lured with a smart watch.
सफीदों। सफीदों के एक गांव में 24 वर्षीय युवक ने स्मार्ट वॉच दिलाने का लालच देकर 10 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म किया। नागरिक अस्पताल में नाबालिग के मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित के दादा की शिकायत पर पुलिस ने 27 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के दादा ने बताया कि उनका पोता पांचवीं कक्षा का छात्र है। करीब 10 से 15 दिन पहले वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का 24 वर्षीय युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा और उसे को स्मार्ट वॉच दिलाने का झांसा देकर अपने साथ गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ले गया।
विज्ञापन

स्कूल के शौचालय में आरोपी ने बच्चे को डराया-धमकाया। इसके बाद मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए। फिर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे की वीडियो भी बना ली और घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के बाद आरोपी कई बार उनके घर के आसपास आकर बच्चे को धमकाता रहा। डर के कारण बच्चे ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। फिर वह स्कूल जाने से इन्कार करने लगा और गुमसुम रहने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। 10 वर्षीय बच्चे के दादा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

वर्जन
नाबालिग के दादा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई गई। इसमें कुकर्म की पुष्टि हुई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजेश कुमार सदर थाना प्रभारी सफीदों


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article