फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In protest against the suspension action, the doctors worked wearing black badges

Jind News: सस्पेंशन कार्रवाई के विरोध में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम

Sun, 13 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
In protest against the suspension action, the doctors worked wearing black badges
12जेएनडी18-नागरिक अस्पताल में बैठक के दौरान काले बिल्ले लगाकर रोष जताते हुए चिकित्सक। संवाद
जीद। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने हिसार के डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभुदयाल की सस्पेंशन कार्रवाई के विरोध में शनिवार को काले बिल्ले लगा कर काम किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने चेताया कि हिसार के डिप्टी सीएमओ को बिना किसी ठोस जांच के सस्पेंड कर दिया गया। इसकी एसोसिएशन निंदा करती है। एसोसिएशन की मांग है कि मामले की तह तक जाया जाए। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को चिकित्सक नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और रोष बैठक की। प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने कहा कि डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में हिसार में लिंगानुपात में काफी बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य अधिकारियों को चाहिए था कि पहले मामले की तह तक जाया जाए और फिर उस जांच के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसोसिएशन ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। डॉ. प्रभुदयाल अपना कार्य बहुत अच्छे तरीके से कर रहे थे। बिना किसी सही जांच के डॉ. प्रभुदयाल को सस्पेंड करना गलत है। अगर कोई चिकित्सक दोषी है तो एसोसिएशन उसका साथ बिल्कुल नहीं देगी। इसलिए सामने वाले व्यक्ति को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि बिना किसी जांच के चिकित्सक को सस्पेंड नहीं किया जाए। इससे उनका मनोबल नीचे होता है। प्रदेश के अस्पतालों में पहले ही चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में इस डर के कोई भी चिकित्सक सरकारी सेवा को ज्वाइन नहीं करेगा। इस मौके पर डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. विनिता, डॉ. संतलाल, डॉ. संकल्प और डॉ. सोनल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed