फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Naguran village, women blocked the land near the temple in protest against opening a liquor shop

Jind News: नगूरां गांव में महिलाओं ने मंदिर के पास की जमीन में शराब ठेका खोलने के विरोध में लगाया जाम

Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
In Naguran village, women blocked the land near the temple in protest against opening a liquor shop
22जेएनडी33: जाम में फंसे वाहन चालक। ग्रामीण
जींद। नगूरां गांव में रविवार शाम को महिलाओं ने स्कूल के पास मंदिर की जमीन में रखे शराब ठेके के विरोध में जाम लगा दिया। महिलाओं ने वहां से शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए शराब ठेकेदार को सोमवार को नगूरां चौकी में आमने-सामने बैठाकर मामले की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया। जाम लगा रहे ग्रामीणों ने बताया कि जब उनको पता चला, जिला प्रशासन की ओर से नगूरां मंदिर और स्कूल के पास शराब का ठेका खोला जा रहा है, तो एक दिन पहले पुलिस के सामने विरोध प्रकट किया था। इस समय उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि इस स्थान पर ठेका नहीं खुलेगा, लेकिन उसके बावजूद भी रविवार को ठेकेदार ने यहां शराब का ठेका खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन



महिलाओं ने कहा, शराबियों की फब्तियों का शिकार होंगी छात्राएं

महिलाओं का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से यहां स्कूली लड़कियों के अलावा बधाना और डाहौला की तरफ से आने वाली महिलाओं को शराबियों की फब्तियों का शिकार होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर शराब ठेकेदार के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका खोला तो उठाएंगे कठोर कदम

ग्रामीणों के अनुसार यह ठेका स्कूल से 100 मीटर की दूरी का नियम पूरा नहीं कर रहा और साथ ही मंदिर व पंचायती जमीन पर है। ठेके को स्कूल के पास और मंदिर की जमीन पर नहीं खोला जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन ने दोबारा से यहां शराब ठेका खोला, तो कठोर कदम उठाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।




दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया

इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई जयवीर ने बताया कि ठेकेदार और विरोध प्रकट कर रहे लोगों को सोमवार को नगूरां चौकी में बुलाया है। जहां पर शराब ठेकेदार के कागजों की जांच के अलावा ग्रामीणों की बात को सुना जाएगा। अगर ठेकेदार के कागजात सही पाए गए, तो ग्रामीणों की समस्या को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

22जेएनडी33: जाम में फंसे वाहन चालक। ग्रामीण

22जेएनडी33: जाम में फंसे वाहन चालक। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed