फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In lacrosse, Jind team defeated Fatehabad 12-0.

Jind News: लैक्रोस में जींद की टीम ने फतेहाबाद को 12-0 से हराया

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
In lacrosse, Jind team defeated Fatehabad 12-0.
04जेएनडी26: लैक्रॉस प्रतियोगिता में दम दिखाती महिला ​खिलाड़ी। स्रोत अकादमी
जींद। सीबीएमएस स्पोर्ट्स स्कूल निडानी में राज्यस्तरीय दूसरी लैक्रोस प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी पुनीत हैबतपुर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी वीरेंद्र घोघड़िया व विशिष्ट अतिथि के तौर पर व डायरेक्टर सुखबीर सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

इसमें 16 जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। लैक्रोस सचिव राजेश कुमार ने प्रतियोगिताओं को सुचारु रूप से चलाया। पहले दिन हुए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में हिसार ने पानीपत को 13-1 से, चरखी दादरी ने सोनीपत को 9-1 से, जींद ने फतेहबाद को 12-0 से, रोहतक ने चरखी दादरी को 8-4 से, झज्जर ने रेवाड़ी को 15-0 से हराया। महिला वर्ग में सिरसा ने हिसार को 13-1 से, जींद ने भिवानी को 8-1 से, पानीपत ने चरखी दादरी को 14-1 से, रोहतक ने करनाल को 9-1 से हराया। इस प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले रविवार को होंगे। इस दौरान लैक्रोस संघ जींद के प्रधान शेखर रेढू, सचिव राजपाल रेढू, सिरसा से मंजू टोहाना, रामकरण उर्फ डीसी, सतेंद्र मलिक, संदीप दलाल, मनदीप क्रांतिकारी, विश्वास सिंघरोहा, सोनू पहलवान, सोनीपत से सोनू, हिसार से विष्णु, झज्जर से अमन, पारितोष सोलंकी, महेंद्रगढ़ से रोहित, फतेहाबाद से कुलदीप नवीन जींद से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed