फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Julana, it was decided to sell buffalo milk at Rs 100 per liter and ghee at Rs 1500 per kg.

Jind News: महंगाई की मार... जुलाना में भैंस का दूध 100 रुपये लीटर और घी 1500 रुपये किलो बेचने का लिया निर्णय

Sun, 30 Aug 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
In Julana, it was decided to sell buffalo milk at Rs 100 per liter and ghee at Rs 1500 per kg.
30 जुलाना13: अग्रवाल धर्मशाला में बैठक में भाग लेते डेयरी संचालक।संवाद
जुलाना (जींद) । अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को डेयरी संचालक एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान मनोज ने की। बढ़ती महंगाई और पशुओं के चारे समेत डेयरी कारोबार में बढ़ रही लागत पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विचार-विमर्श के बाद एसोसिएशन ने भैंस का दूध 100 रुपये किलो और घी 1500 रुपये किलो बेचने का निर्णय लिया। निर्धारित भाव से कम कीमत पर दूध या घी बेचने वाले डेयरी संचालकों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान मनोज ने बताया कि पिछले कुछ समय से पशुओं के चारे सहित डेयरी से जुड़ी अन्य सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि भैंसों को खिलाई जाने वाली खल का कट्टा पहले करीब 1800 रुपये में मिलता था जिसकी कीमत अब बढ़कर करीब 3000 रुपये हो गई है। इसके अलावा सरसों के तेल समेत पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के दाम भी बढ़े हैं। इससे डेयरी संचालकों की लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से भैंस के दूध का भाव 100 रुपये और गांव के दूध का भाव 80 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, भैंस के घी का भाव 1500 रुपये और गाय के घी का भाव 2500 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया। बैठक में संजय, कुलजीत, अनिल, मनोज, कुलदीप सहित अन्य डेयरी संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed