फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Jind, a CIA team was attacked with sticks and rods, and a drug trafficker was freed after being rescued by a mob that pelted stones; an FIR has been registered against six people.

Jind News: जींद में सीआईए टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पथराव कर नशा तस्कर को छुड़ाया, छह लोगों पर एफआईआर

Wed, 28 Jan 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
In Jind, a CIA team was attacked with sticks and rods, and a drug trafficker was freed after being rescued by a mob that pelted stones; an FIR has been registered against six people.
जींद। लोहचब गांव में मंगलवार की रात नशा तस्कर को पकड़ने गई सीआईए टीम पर आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि पथराव कर आरोपी रामनिवास को छुड़ा ले गए। हमले में दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। सदर थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लोहचब गांव निवासी रामनिवास के खिलाफ सदर थाना सफीदों में नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज है। 27 जनवरी को सीआईए को सूचना मिली कि रामनिवास अपने घर पर है।
विज्ञापन

सूचना पर एएसआई अशोक, सिपाही संदीप, एसपीओ सुधीर रामनिवास के घर पहुंचे और उसे काबू कर लिया। आरोप है कि जब पुलिसकर्मी उसे लेकर बाहर निकलने लगे तभी रामनिवास के परिजनों और पड़ोसियों ने टीम को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच मौका पाकर रामनिवास भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। मारपीट में सिपाही संदीप और एसपीओ सुधीर को चोटें आईं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी रामनिवास और हमलावर भाग निकले। घायल पुलिस कर्मियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्जन-
-नशा तस्कर को पकड़ने के लिए सीआईए टीम लोहचब गांव गई थी। वहां आरोपियों ने टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़वा लिया। पुलिस ने रामनिवास, उसकी पत्नी, सुभाष और उसकी पत्नी, सुभाष के दो बेटों की पत्नियों के अलावा कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनीष कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article