फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In CBSE's class 10th and 12th, daughters again lashed out

सीबीएसई की दसवीं व 12वीं कक्षा में बेटियों ने फिर लहाराया परचम

Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
In CBSE's class 10th and 12th, daughters again lashed out
सेंट्रल बॉर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिले में 56 स्कूल इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। दोनों ही कक्षाओं के 7229 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिले का परीक्षा परिणाम दोनों कक्षाओं का शत-प्रतिशत रहा है। 3130 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और 4099 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। 12वीं कक्षा के कॉमर्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल व कला संकाय में लड़कियों ने बाजी मारी। स्कूल मुखियाओं के दावे के अनुसार कॉमर्स संकाय में इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा संस्कृति ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इंडस पब्लिक स्कूल की ही छात्रा आन्या ने कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाराजा अग्रसेन कन्या स्कूल की छात्रा मुस्कान ने नॉन मेडिकल में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आधारशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा सान्या ने 97.6 प्रतिशत अंक के साथ मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। इंडस स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा मोलमणि 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed