फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Immediately ban live-in relationships, demand for amendment in Hindu marriage law

Jind News: लिव इन पर तुरंत लगाएं रोक, हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग

Thu, 22 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 22 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Immediately ban live-in relationships, demand for amendment in Hindu marriage law
21जेएनडी20-ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक में भाग लेते खाप प्रतिनिधि। संवाद
उचाना। सर्वखाप महापंचायत का 22 जून को उचाना में आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग करना है। जिला जींद सरपंच संगठन ने बुधवार को उचाना की ब्राह्मण धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की। हरियाणा सरपंच संगठन के अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने बताया कि यह निर्णय टोहाना में हुई पिछली बैठक में लिया गया था। महापंचायत का प्रमुख फोकस समाज में बढ़ती कुरीतियों को रोकना है। एक गांव व एक गोत्र में शादी और लिव इन रिलेशनशिप शामिल हैं।
विज्ञापन


बुजुर्गों का मानना है कि 36 बिरादरी में किसी की भी लड़की पूरे गांव की बहन या बेटी के समान होती है। एक ही गांव में विवाह से परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ रही है। इससे नुकसान लड़का व लड़की के परिवारों को होता है। सरपंच संगठन का कहना है कि वे पूरे राज्य में जाकर लोगों को इन मुद्दों पर जागरूक करेंगे। उनका मानना है कि सामाजिक जागरूकता के साथ कानूनी संशोधन भी जरूरी है।
विज्ञापन

महापंचायत में इन मुद्दों पर चर्चा कर सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरपंच संगठन जिला प्रधान सुधीर बवाणा ने कहा कि पहले लव मैरिज करने लगे इसके बाद धीरे-धीरे सम गोत्र विवाह करने लगे। इन्हीं मुद्दों पर बैठक की गई। सरपंच संगठन ने मिलकर फैसला किया है कि 22 जून को उचाना में जगह निर्धारित कर हरियाणा की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में जो युवा भाग कर शादी कर रहे हैं, उसको लेकर कड़े निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी दिया जाएगा कि हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन किया जाए ताकि समाज में फैली बुराइयों को रोका जा सके। एक ही गांव में शादी न हो, सम गोत्र विवाह न हो और जैसे भाग कर शादी करते हैं, उसमें में दोनों के माता-पिता की सहमति जरूरी हो। जब तक माता-पिता की सहमति न हो तब तक वह शादी मान्य न हो। इस प्रकार के संशोधन हिंदू मैरिज एक्ट के माध्यम से करवाए जाएंगे। इस मौके पर उचाना ब्लाक प्रधान संदीप गुरुकुल खेड़ा, अमीर मोहनगढ़, ओमप्रकाश छातर, सतबीर उचाना खुर्द, मनदीप लोधर, अशोक व रामनिवास सुरबरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed