{"_id":"69fe2b064fb886b9610fe22f","slug":"illegal-parking-outside-emergency-ward-at-civil-hospital-patients-inconvenienced-jind-news-c-199-1-sroh1006-153040-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सामने बनी अवैध पार्किंग, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के सामने बनी अवैध पार्किंग, मरीज परेशान
विज्ञापन
08जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के सामने खड़े किए गए वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने अवैध पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों को इमरजेंसी गेट के सामने खड़ा किए जाने से मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में रोजाना 1500 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इमरजेंसी वार्ड में दुर्घटना और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को तुरंत इलाज की जरूरत होती है लेकिन गेट के सामने खड़े वाहनों के कारण स्ट्रेचर तक निकालने में मुश्किल आ रही है।
शुक्रवार को भी अस्पताल परिसर में इमरजेंसी के सामने कई बाइक और कारें खड़ी दिखाई दीं। कई वाहन चालक बिना किसी रोक-टोक के घंटों तक वाहन खड़े कर चले जाते हैं। इससे अस्पताल के मुख्य मार्ग पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। मरीजों को लेकर आने वाले निजी वाहन और एंबुलेंस चालकों को रास्ता बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे सुलतान सिंह, रामदास, सूरजभान, दीपक, सुलेख, मीरा, सुनीधि का कहना है कि पार्किंग होने के बाद भी लोग इमरजेंसी वार्ड के सामने वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। वहीं कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए जानबूझकर वाहन खड़े कर रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन की ओर से न तो कोई सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है और न ही नो पार्किंग संबंधी सख्ती दिखाई दे रही है। इमरजेंसी वार्ड के सामने नो पार्किंग जोन घोषित कर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को बिना बाधा अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।