फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If you want peace at home, peace of mind is essential: Abhishek Muni

घर में शांति चाहते हैं तो मन की शांति जरूरी : अभिषेक मुनि

Sun, 04 Jan 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
If you want peace at home, peace of mind is essential: Abhishek Muni
04जेएनडी28-अरुण चंद्र महाराज के विहार में शामिल महिलाएं। स्रोत श्रद्धालु
जींद। गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज के शिष्य अभिषेक मुनि ने प्रवचन में कहा कि घर में शांति चाहते हो तो सबसे पहले अपने मन में शांति जरूरी है। मन में शांति होगी तो घर में शांति होगी। घर में शांति होगी तो लक्ष्मी का आगमन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस घर में शांति नहीं होती वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। शहरों में लोगों ने धन तो कमा लिया लेकिन मन की शांति नहीं मिल रही है। गांवों में लोगों ने धन नहीं कमाया लेकिन मन की शांति को पाया है। गांव के लोगों के अंदर जो सेवा भाव होता है वैसी सेवा भाव कही मुश्किल से मिल पाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार में सुख, शांति के लिए सबसे पहले आपको अपने मन पर कंट्रोल करना होगा। जब तक मन पर कंट्रोल नहीं होगा तो शांति मन को नहीं मिल सकती। माता-पिता का सम्मान जीवन में करना चाहिए। माता-पिता का सम्मान न करेंगे कितनी ही पूजा-अर्चना कर लो उसका कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की सेवा करके तीर्थ के बराबर पुण्य प्राप्त किया जा सकता है। माता-पिता में सभी तीर्थ होते हैं। हम जैसा करते है हमारे साथ वैसा ही होता है। इसलिए संस्कारी पुत्र बन कर माता-पिता की सेवा करों ताकि आपके बच्चे भी संस्कारवान बन कर बुढ़ापे में आपकी सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed